राम नाम लेखन प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह.
ता.4 जनवरी 2025 को मासुळकर कॉलनी, पिंपरी, पुणे में प्रेरणामूर्ति भारती श्रीजी की प्रेरणा से सत्प्रेरणा ट्रस्ट द्वारा आयोजित विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल संत तुकाराम नगर प्रखंड और श्री गुरुदत्त सेवा मंडल के सहयोग से "राम नाम लेखन" प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमे बच्चो ने मिलकर 8,30,000 रामनाम लिखे। नैतिक झंवर ने 55,570 राम नाम लिखकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अन्य बच्चों ने भी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि श्री धनंजय गावडे, श्री विशाल मासुळकर, श्री अरविंद दीक्षित एवं श्री अर्जुन ठाकरे ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों को राम नाम का महत्व और आवश्यकता बताई साथ ही उपहार और शुभकामनाएँ भी दी।
सत्प्रेरणा ट्रस्ट पहले से ही ऐसे कई समाज उपयोगी कार्य कर चुका है और सत्प्रेरणा ने अब तक 311 करोड़ 50 लाख रामनाम बच्चो, युवाओं एवं वृद्धों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लिखवाये हैं।
श्री धनंजय गावड़े ने कहा कि आगे भी ऐसे कार्य करते रहना चाहिए जिसका विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल संत तुकारामनगर प्रखंड द्वारा समर्थन किया जाएगा। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की. इसके बाद जल्द ही बड़े ग्रुप के लिए प्रतियोगिता शुरू की जाएगी ऐसा सत्प्रेरणा ट्रस्ट की ओर से आनंद बुरड ने कहा।
टिप्पण्या